तमिलनाडु के टाइगर रिज़र्व में कार्यरत हाथी के निधन पर दिया गया राजकीय सम्मान
नीलगिरी (तमिलनाडु) के टाइगर रिज़र्व में 'सरकारी कर्मचारी' के रूप में कार्यरत दिवंगत हाथी 'मूर्ति' को रविवार को राजकीय सम्मान से सम्मानित किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मूर्ति के अंतिम संस्कार के दौरान वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, महावत व स्थानीय लोग मौजूद रहे। गौरतलब है कि मूर्ति की उम्र संबंधी बीमारियों के चलते शनिवार को मौत हुई थी।
read more at Times Now


