Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हवा से सतह पर मार करने वाली रुद्रम-II मिसाइल का ओडिशा में किया गया सफल परीक्षण

short by विकास कुमार / on Wednesday, 29 May, 2024
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ओडिशा में रुद्रम-II मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हवा से सतह पर मार करने वाली हाइपरसोनिक मिसाइल है और 6791.4 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से दुश्मन पर हमला करने में सक्षम है। रुद्रम-II की लंबाई 18 फीट है और यह करीब 155 किलोग्राम वज़न लेकर उड़ान भर सकती है।