Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तमिलनाडु में चिड़ियाघर का कर्मचारी बाघ के हमले में घायल हुआ

short by नदीम अनवर / on Wednesday, 4 May, 2022
चेन्नई (तमिलनाडु) में मंगलवार को एक चिड़ियाघर का कर्मचारी एक बाघ के हमले में घायल हो गया। चिड़ियाघर के निदेशक के मुताबिक, बाघ का स्वास्थ्य ठीक नहीं था और खून का सैंपल लेने व अन्य कामों के लिए उसे एक छोटे पिंजरे में रखा गया था। तभी उसने हमला कर दिया जिसमें कर्मचारी मामूली रूप से घायल हो गया।