Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गूगल ने बेंगलुरु में खोला भारत का अपना सबसे बड़ा कार्यालय, 5,000 कर्मी कर सकेंगे काम

short by मनीष झा / on Wednesday, 19 February 2025
गूगल ने बुधवार को बेंगलुरु में अपने नए और भारत में अपने अबतक के सबसे बड़े कार्यालय का उद्घाटन किया जिसे 'अनंत' नाम दिया है। गूगल का यह कार्यालय 16 लाख वर्ग फीट में फैला हुआ है इसमें एकसाथ 5,000 से ज़्यादा कर्मचारी काम कर सकते हैं। इस कार्यालय में एंड्रॉइड, क्लाउड समेत अन्य गूगल इकाइयों की टीमें काम करेंगी।