दिल्ली सीएम के इस्तीफे के एलान पर BJP ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 48 घंटे का राज़ क्या है?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 2 दिन में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के एलान पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है, "जेल में रहकर आपने इस्तीफे की बात नहीं की, बाहर आकर यह बात क्यों हो रही है?" उन्होंने कहा, "ये 48 घंटे वाली बात क्या है? इसका क्या राज़ है? क्या-क्या सेटल करना है?"
read more at X


