द. अफ्रीका में एक घर में पार्टी के दौरान हुई सामूहिक गोलीबारी, 11 लोगों की मौत
दक्षिण अफ्रीका के डरबन से 30 किमी दूर क्वामखुथा में मंगलवार रात हाउस पार्टी के दौरान 3 बंदूकधारियों ने 14 लोगों पर गोलियां चलाईं। घटना में 11 लोगों की मौत हो गई जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, हमले की वजह प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच पुरानी दुश्मनी हो सकती है।
read more at Newsbytesapp


