बिहार में सुबह-सुबह घर के बाहर पत्रकार की गोली मारकर की गई हत्या
अररिया (बिहार) में बदमाशों ने शुक्रवार की सुबह विमल कुमार नामक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, बदमाश सुबह-सुबह विमल के घर पहुंचे व दरवाज़ा खटखटाकर उन्हें आवाज़ लगाई और घर से बाहर बुलाया था। मृतक की पत्नी ने बताया कि दो साल पहले उनके देवर की हत्या हुई थी और मामले में उनके पति गवाह थे।
read more at हिन्दुस्तान


