न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की 2-0 से जीत के बाद कैसी है डब्ल्यूटीसी की अंकतालिका?
ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज़ में न्यूज़ीलैंड का 2-0 से सूपड़ा साफ कर दिया है और वह 62.50% अर्जित अंकों के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। अंकतालिका में न्यूज़ीलैंड 50% अर्जित अंकों के साथ तीसरे स्थान पर लुढ़क गया है जबकि भारत 68.51% अर्जित अंकों के साथ पहले स्थान पर बरकरार है।
read more at NewsBytes हिन्दी


