2021 किसान संघर्षों से भरा रहा, उम्मीद है नववर्ष जीवन में खुशहाली लाएगा: राकेश टिकैत
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने शनिवार को ट्वीट किया, "2021 किसान संघर्षों से भरा रहा। उम्मीद करते हैं...नए साल 2022 में देश के युवाओं, किसानों, मज़दूरों और आदिवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि आएगी।" गौरतलब है, करीब 13 महीनों तक चले किसान आंदोलन के बाद सरकार ने 3 कृषि कानूनों को निरस्त कर दिया था।
read more at Twitter


