Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में कोविड-19 के 18,286 नए मामले सामने आए, पॉज़िटिविटी रेट घटकर हुआ 27.87%

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 16 January, 2022
दिल्ली सरकार द्वारा रविवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 18,286 नए मामले सामने आए और 28 मौतें दर्ज हुईं। वहीं, पॉज़िटिविटी रेट घटकर 27.87% हो गया है जो शनिवार को 30.64% था। दिल्ली में अब कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 89,819 हो गई है जो शनिवार को 93,407 थी।
read more at Twitter