Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बीसीसीआई के विशेष अनुरोध पर अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजा गया मोहम्मद शमी का नाम: रिपोर्ट्स

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday, 13 December, 2023
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने देश के दूसरे सबसे बड़े खेल सम्मान अर्जुन अवॉर्ड के लिए भारतीय पेसर मोहम्मद शमी का नाम भेजा है। बकौल रिपोर्ट, बीसीसीआई ने शमी का नाम शामिल करने के लिए खेल मंत्रालय से विशेष अनुरोध किया क्योंकि शुरुआत में उनका नाम सूची में नहीं था। शमी ने वनडे विश्व कप-2023 में सर्वाधिक 24-विकेट लिए थे।
read more at CricTracker