Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एक परिवार की ₹2000 करोड़ की संपत्ति को बचाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रही कांग्रेस: ठाकुर

short by अक्षत मित्तल / on Monday, 13 June, 2022
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ईडी के समन पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है, "कांग्रेस नेताओं ने सिर्फ एक परिवार व उसकी ₹2000 करोड़...की संपत्ति को बचाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया।" उन्होंने कहा, "जांच एजेंसियों के पास भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे लोगों के बयान दर्ज करने का...अधिकार है।"