Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में ₹1,500 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया बिजली विभाग का सहायक अभियंता

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 11 July, 2023
राजसमंद (राजस्थान) में बिजली विभाग के सहायक अभियंता धर्म सिंह महावर को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने ₹1,500 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। बकौल एसीबी, एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि महावर उसे मोबाइल टावर के लिए बिजली का कनेक्शन लगाने के बदले में ₹2,000 रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहा है।
read more at Public