दिग्गज गायिका लता मंगेशकर को हुआ कोविड-19, आईसीयू में की गईं भर्ती
दिग्गज गायिका लता मंगेशकर का कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आया है और उन्हें मंगलवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर की एक रिश्तेदार ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को पुष्टि की है कि उन्हें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं।
read more at Twitter


