Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शिष्या का कई बार रेप करने को लेकर आसाराम को गुजरात की अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सज़ा

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 31 January 2023
गांधीनगर (गुजरात) की एक अदालत ने एक शिष्या का रेप करने को लेकर आसाराम को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। 2013 में दर्ज हुई एफआईआर के मुताबिक, आसाराम ने 2001-2006 तक की अवधि में अहमदाबाद स्थित आश्रम में पीड़िता का कई बार रेप किया। आसाराम अभी रेप के अन्य मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल (राजस्थान) में सज़ा काट रहा है।