बीएसएफ ने पंजाब में 10.67 किलोग्राम हेरोइन ले जा रहे पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया
बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने सोमवार को बताया कि उसके सैनिकों ने पाकिस्तान से आए ड्रोन के ज़रिए अमृतसर में तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। बकौल बीएसएफ, एक बैग में 10.67 किलोग्राम कथित हेरोइन के 9 पैकेट ले जा रहे ड्रोन को सैनिकों ने मार गिराया। बीएसएफ ने अप्रैल में अमृतसर में एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था।
read more at दिप्रिंट


