Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कर्मचारियों की छंटनी में नियमों के उल्लंघन को लेकर श्रम मंत्रालय ने एमेज़ॉन को किया तलब

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 23 November, 2022
केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने कर्मचारियों की छंटनी में श्रम कानूनों के कथित उल्लंघन को लेकर 23 नवंबर को एमेज़ॉन इंडिया की पब्लिक पॉलिसी मैनेजर को तलब किया है। दरअसल, कर्मचारी संघ ने जांच की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि एमेज़ॉन कर्मचारियों को कंपनी छोड़ने पर मजबूर कर रही है। इससे पहले एमेज़ॉन ने छंटनी की पुष्टि की थी।
read more at Moneycontrol