Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

स्वतंत्रता दिवस के चलते दिल्ली मेट्रो की सभी पार्किंग 14 अगस्त से 32 घंटे तक रहेगी बंद

short by खुशी / on Thursday, 12 August 2021
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन मेट्रो सेवाएं सामान्य रहेंगी लेकिन सभी मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग सुविधा 14 अगस्त सुबह 6 बजे से 15 अगस्त दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। बकौल डीएमआरसी, स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र सुरक्षा कारणों के चलते यह फैसला लिया गया है।