भवानीपुर सीट पर उप-चुनाव में सीएम ममता के खिलाफ कांग्रेस नहीं उतारेगी अपना उम्मीदवार
पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि भवानीपुर विधानसभा सीट के लिए होने वाले उप-चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कांग्रेस अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। बकौल चौधरी, यह निर्णय आलाकमान ने लिया है। वहीं, बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, "संसदीय समिति भवानीपुर सीट के लिए पार्टी के उम्मीदवार की घोषणा करेगी।"
read more at लेटेस्टली


