बाइकसवार पति-पत्नी की बेटी के रोने पर लोगों ने यूपी में उन्हें बच्चा चोर समझकर पीटा
पुलिस के मुताबिक, पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) में बाइकसवार पति-पत्नी की बीमार बेटी के रोने के बाद कुछ लोगों ने बच्चा चोर समझकर दंपति को पीटा था। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपति को बचाया और बच्ची को अस्पताल भेजकर उसका इलाज कराया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
read more at हिन्दुस्तान


