कटक में मैच से पहले टिकट बिक्री के दौरान अनियंत्रित हुई भीड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच कटक (ओडिशा) में रविवार को होने वाले दूसरे टी20I के लिए स्टेडियम के बाहर टिकट बिक्री के दौरान स्थिति अनियंत्रित होने के बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। अतिरिक्त ज़िला पुलिस आयुक्त प्रमोद रथ ने बताया, "करीब 40,000 लोग काउंटर पर मौजूद थे...जबकि 12,000 टिकट...बिक्री के लिए थे।"
read more at हिन्दुस्तान


