हिरासत में युवक की मौत, यूपी पुलिस बोली- उसने नाड़ा नल में फंसाकर गला घोंटने की कोशिश की
कासगंज (उत्तर प्रदेश) में हिरासत में एक युवक की मौत के बाद 5 पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं। एक पुलिस अफसर ने कहा, "युवक ने थाने के वॉशरूम में नल में जैकेट का नाड़ा फंसाकर अपना गला घोंटने की कोशिश की थी...अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हुई।" वहीं, युवक के परिवार ने पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाया।
read more at अमर उजाला


