जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने फायरिंग कर भेजा वापस
जम्मू-कश्मीर के आर.एस. पुरा में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास शनिवार तड़के बीएसएफ को एक ड्रोन दिखाई दिया। बीएसएफ के एक अधिकारी के अनुसार, ड्रोन पर 7-8 गोलियां चलाई गईं जिसके बाद वह वापस पाकिस्तान की ओर चला गया। बकौल अधिकारी, "तलाशी अभियान चलाया गया...ताकि सुनिश्चित कर सकें कि ड्रोन से कोई हथियार या नशीला पदार्थ ना गिराया गया हो।"
read more at लेटेस्टली


