महिला अधिकारी के यौन उत्पीड़न के आरोप में कश्मीर में सीआरपीएफ कमांडेंट हुआ गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सीआरपीएफ के एक कमांडेंट को एक महिला अधिकारी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला अधिकारी ने अपनी शिकायत में आरोपी सुरेंद्र सिंह राणा पर मानसिक उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया है। एक अधिकारी ने 'पीटीआई' से बातचीत में कहा कि आरोपी को बाद में कोर्ट से ज़मानत मिल गई।
read more at भाषा


