Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईडी ने 'कैश-फॉर-क्वेरी' मामले में टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा के खिलाफ दर्ज किया केस

short by सौरभ भटनागर / on Tuesday, 2 April, 2024
'कैश-फॉर-क्वेरी' मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्डरिंग ऐक्ट (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया है। महुआ पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के नियमों का उल्‍लंघन करने का आरोप है और इससे पहले ईडी ने उन्हें समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था।