रेलवे ने छत्तीसगढ़ में एक ही ट्रैक पर आमने-सामने से 2 ट्रेन आने की रिपोर्ट्स का किया खंडन
रेलवे ने बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में शनिवार को एक ट्रैक पर आमने-सामने से 2 ट्रेनों के आने के बाद बड़ा हादसा टलने की रिपोर्ट्स का खंडन किया है। बकौल रेलवे, पैसेंजर ट्रेन आगे थी और दूसरी ट्रेन पीछे से आकर निश्चित दूरी पर खड़ी हुई थी और यह आधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम का अनिवार्य हिस्सा है। घटना का वीडियो वायरल हुआ था।
read more at इंडिया टीवी


