Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बीजेपी ने धर्मेंद्र प्रधान को यूपी और गजेंद्र शेखावत को पंजाब चुनाव का प्रभारी बनाया

short by जय शंकर ठाकुर / on Wednesday, 8 September 2021
2022 में 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश, गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब, प्रह्लाद जोशी को उत्तराखंड, भूपेंद्र यादव को मणिपुर और देवेंद्र फडणवीस को गोवा का प्रभार दिया गया है। इसके अलावा हर राज्य के लिए सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।