Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2029 के बाद भी मोदी जी ही बीजेपी का नेतृत्व करेंगे: केजरीवाल के बयान 'मोदी रिटायर होंगे' पर शाह

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 13 May, 2024
अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल के बयान 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले साल रिटायर हो जाएंगे' पर कहा है कि मोदी जी तीसरी बार पीएम बनने जा रहे हैं और वह 2029 के बाद भी बीजेपी के चुनावी अभियान का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा, "केजरीवाल अपनी पार्टी ढंग से नहीं चला सकते और वह हमारी पार्टी के फैसले करने चले हैं।"