पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री व नोबेल विजेता हेनरी किसिंजर का 100 साल की उम्र में हुआ निधन
अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री व नोबेल शांति पुरस्कार विजेता हेनरी किसिंजर का बुधवार को 100 साल की उम्र में कनेक्टिकट स्थित उनके घर में निधन हो गया। किसिंजर की कंपनी किसिंजर असोसिएट्स ने उनकी मौत की पुष्टि की है। उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने के लिए इस साल जुलाई में बीजिंग का दौरा किया था।
read more at News18 हिंदी


