ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 के रिकॉर्ड 11,264 मामले आए सामने
ओमीक्रॉन वैरिएंट के प्रकोप के बीच ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 के रिकॉर्ड 11,264 नए मामले सामने आए। वहीं, देश में संक्रमण से 5 लोगों की मौत हो गई लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट नहीं किया है कि ये मौतें ओमीक्रॉन वैरिएंट से संबंधित हैं या नहीं। ऑस्ट्रेलिया 16 साल से अधिक आयु के 90% लोगों का टीकाकरण कर चुका है।


