Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

श्रीनगर में 'नागरिकों की पिटाई करते सैनिकों' का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 23 August 2022
पीटीआई के मुताबिक, श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में 'नागरिकों की पिटाई करते सैनिकों' का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। सेना इस वीडियो क्लिप की सत्यता की जांच कर रही है। सेना के एक अधिकारी ने कहा, "प्रथम दृष्टया यह पुराना वीडियो प्रतीत होता है...जिसे जानबूझकर सशस्त्र बलों की छवि खराब करने के लिए पोस्ट किया गया।"