कौन हैं ऐक्टर देव जोशी जिन्हें चांद के आसपास की यात्रा पर जाने का मिला है मौका?
जापानी अरबपति युसाकु मायज़ावा संग चांद के आसपास की यात्रा पर जाने के लिए चयनित 8 लोगों में शामिल 22-वर्षीय भारतीय अभिनेता देव जोशी 3 साल की उम्र से मनोरंजन जगत में हैं। उन्होंने कई धारावाहिकों, विज्ञापनों, म्यूज़िक ऐल्बम और 20 से अधिक गुजराती फिल्मों में काम किया है। वह टीवी शो 'बालवीर' में मुख्य भूमिका को लेकर चर्चित हैं।
read more at NewsBytes हिन्दी


