Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लड़कियों के लिए मां की कोख व कब्र ही सुरक्षित: यौन उत्पीड़न के चलते खुदकुशी करने वाली छात्रा

short by रौनक राज / on Monday, 20 December 2021
तमिलनाडु में यौन उत्पीड़न-प्रताड़ना के चलते खुदकुशी करने वाली 11वीं की एक छात्रा द्वारा छोड़े गए नोट में लिखा है, "लड़कियों के लिए मां की कोख और कब्र ही सुरक्षित जगह है।" उसमें लिखा है, "सभी माता-पिता अपने बेटों को लड़कियों की इज़्ज़त करना सिखाएं…रिश्तेदारों या शिक्षकों पर भरोसा न करें।" पुलिस ने 21-वर्षीय एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।