Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सुप्रीम कोर्ट ने अपना ऑनलाइन 'आरटीआई पोर्टल' किया लॉन्च

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 24 November 2022
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डी.वाई. चंद्रचूड़ ने गुरुवार को बताया कि सुप्रीम कोर्ट का आरटीआई पोर्टल शुरू हो गया है। सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत दाखिल किए आवेदनों के जवाब 'पोर्टल' के जरिए दिए जाएंगे। इससे पहले शीर्ष अदालत के संबंध में आरटीआई आवेदन केवल डाक के माध्यम से दायर किए जा रहे थे।