कर्नाटक के ड्राइवर ने दिवाली के मौके पर ऑटो को दिया 'हाथी' का लुक
उड्डुपी (कर्नाटक) में एक ऑटो चालक ने दिवाली के मौके पर अपने ऑटो को 'हाथी' का लुक दिया है जोकि 'अंबारी' हाथी से प्रेरित है। बकौल रिपोर्ट्स, 'अंबारी' हाथी ने पूर्व में मैसूरु के लोकप्रिय दशहरा जुलूस का नेतृत्व किया था। चालक के मुताबिक, यह सजावट ट्रक ड्राइवर अर्जुन को समर्पित है जिसकी सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
read more at Instagram


