छत्तीसगढ़ के तीन ज़िलों में कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ में गुरुवार को राजनांदगांव, दुर्ग और बिलासपुर ज़िलों की अदालतों को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी तीनों अदालतों की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजी गई थी जिसके बाद कोर्ट परिसर को खाली करवाकर जजों, वकीलों, कर्मचारियों और आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
read more at हिन्दुस्तान


