क्या है गोल्डन आवर, जिसमें साइबर ठगी के तुरंत बाद शिकायत दर्ज कराने से बच सकता है पैसा?
साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऑनलाइन फ्रॉड होने पर तुरंत कार्रवाई करने से पैसे वापस मिल सकते हैं या नुकसान को रोका जा सकता है। इसे 'गोल्डन आवर' कहते हैं जो ठगी के 1-2 घंटे का समय होता है जब इसकी जानकारी साइबर सेल या हेल्पलाइन को दी जाती है।इसके लिए हेल्पलाइन नंबर-1930 या वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत कर सकते हैं।
read more at ABP न्यूज़


