Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिका में प्लास्टिक के जार में फंसा भालू का सिर, 1 हफ्ते में 80 किमी तक भटका

short by रुखसार अंजुम / on Thursday, 7 August, 2025
अमेरिका के विस्कॉन्सिन में वन्य जीव अधिकारियों ने एक भालू के सिर में फंसे प्लास्टिक के जार को सफलतापूर्वक निकाला है। यह भालू 3 अलग-अलग इलाकों में भटकता हुआ देखा गया था। पहली बार इसे 26 जुलाई को देखा गया था। इस दौरान एक हफ्ते में भालू ने लगभग 50 मील (80 किलोमीटर) का लंबा सफर तय कर लिया था।