एडलवाइस ने ₹6,000 करोड़ में एलऐंडटी इन्फ्रा डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को खरीदने का किया एलान
असेट्स मैनेजमेंट कंपनी एडलवाइस अल्टरनेटिव्स ने ₹6,000 करोड़ में एलऐंडटी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स की 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए शनिवार को लार्सन ऐंड टुब्रो और कैनेडियन पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड के साथ समझौता किया। गौरतलब है, एलऐंडटी इन्फ्रास्ट्रक्चर के पोर्टफोलियो में 4,900 लेन किलोमीटर में फैली आठ सड़कें और 960 सर्किट किलोमीटर में फैली एक बिजली ट्रांसमिशन संपत्ति शामिल है।
read more at भाषा


