Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

70 कुत्तों की तेलंगाना में ज़हर का इंजेक्शन लगाकर की गई हत्या

short by श्वेता भारती / on Tuesday, 20 February, 2024
निज़ामाबाद (तेलंगाना) के माचेरला गांव में कथित रूप से 70 कुत्तों की ज़हर देकर हत्या कर दी गई है। मामले में गांव के सरपंच और ग्राम सचिव समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस में शिकायत करने वाली ऐनिमल ऐक्टिविस्ट के मुताबिक, सरपंच ने कुत्तों को मारने के लिए कुछ लोगों से उन्हें इंजेक्शन लगवाया था।