Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चीन ने बीजिंग में मिले ओमीक्रॉन के पहले मामले के लिए कनाडा के मेल को ठहराया ज़िम्मेदार

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 18 January, 2022
चीन ने राजधानी बीजिंग में कोविड-19 वैरिएंट ओमीक्रॉन का पहला मामला सामने आने के बाद कनाडा से अमेरिका और हॉन्ग-कॉन्ग के माध्यम से बीजिंग पहुंचे एक अंतर्राष्ट्रीय मेल को ज़िम्मेदार ठहराया है। चीनी अधिकारियों ने कहा है कि पार्सल के बाहरी हिस्से से लेकर उसकी आंतरिक सतह और मेल के दस्तावेज़ (डॉक्यूमेंट्स) पर ओमीक्रॉन संक्रमण का पता चला है।