Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

घबराने के बजाय सावधानियां बरतनी चाहिए: HMPV को लेकर WHO की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक

short by रघुवर झा / on Monday, 6 January, 2025
डब्ल्यूएचओ की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) से घबराने की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा, "घबराने के बजाय सर्दी होने पर सामान्य सावधानियां बरतनी चाहिए। मास्क पहनें, हाथ धोएं, भीड़ से बचें, गंभीर लक्षण होने पर डॉक्टर से सलाह लें।" भारत में एचएमपीवी संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है।