UP में 16 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, कई ज़िलों के डीएम बदले
यूपी सरकार ने सोमवार को 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। इस फेरबदल में कई ज़िलों के ज़िलाधिकारी बदले गए हैं। के विजयेंद्र पांडियन को वाराणसी मंडल और एस राजलिंगम को कानपुर मंडल की ज़िम्मेदारी मिली है। शैलेश कुमार को चंदौली, प्रवीण वर्मा को शामली, मनोज कुमार राय को श्रावस्ती और रमेश रंजन को गोंडा का ज़िलाधिकारी बनाया गया है।
read more at इंडिया टीवी


