उफान पर यमुना नदी, दिल्ली में मंडरा रहा है बाढ़ का खतरा
हरियाणा-उत्तराखंड में लगातार बारिश से दिल्ली में रविवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर 204.14 मीटर पर पहुंच गया जो खतरे के निशान से करीब 1-मीटर कम है। 2023 में यमुना का जलस्तर 208.66 मीटर गया था और कई इलाकों में पानी भर गया था। प्रशासन ने यमुना के नज़दीकी इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने को कहा है।
read more at NewsBytes हिन्दी


