उबर इंडिया के पूर्व प्रेसिडेंट प्रभजीत सिंह बने OpenAI इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर
OpenAI ने कैब कंपनी उबर इंडिया के पूर्व प्रेसिडेंट प्रभजीत सिंह को भारत में अपना मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है। करीब 11-साल तक उबर में काम कर चुके प्रभजीत सितंबर में नई ज़िम्मेदारी संभालेंगे और भारत में कंज़्यूमर ग्रोथ, बिज़नेस एक्सपैंशन, पार्टनरशिप, सरकारी मामलों और ऑपरेशंस की कमान संभालेंगे। गौरतलब है, OpenAI भारत में निवेश बढ़ाने पर ज़ोर दे रहा है।
read more at हिन्दुस्तान


