Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या होता है बॉडी इमेज डिस्ट्रेस?

short by पंकज कसरादे / on Tuesday, 13 January 2026
बॉडी इमेज डिस्ट्रेस एक मानसिक स्थिति है जिसमें व्यक्ति अपने शरीर के आकार, वज़न, रंग, ऊंचाई या बनावट को लेकर लगातार नकारात्मक विचारों से घिरा रहता है। यह सोच समय के साथ आत्मसम्मान और मानसिक संतुलन को प्रभावित करती है। व्यक्ति अपने शरीर को लेकर बुरा महसूस करता है भले ही दूसरों को उसमें कोई कमी न दिखे।