Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दूसरी तिमाही में मुनाफे के बावजूद नुवामा ने घटाया नायका का टारगेट प्राइस, 2.5% गिरे शेयर

short by श्वेता भारती / on Wednesday, 13 November 2024
ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने नायका की 'बाय' रेटिंग को बरकरार रखा है जबकि इसका टारगेट प्राइस ₹220/शेयर से घटाकर ₹205/शेयर कर दिया है। कंपनी के शेयर बुधवार को एनएसई पर 2.56% गिरकर ₹173.25 पर बंद हुए। गौरतलब है कि नायका का वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर शुद्ध लाभ 72% बढ़कर ₹10 करोड़ रहा है।