सिलाई मशीन से बनाई ₹1700 करोड़ की अंडरवियर कंपनी, 'होज़री किंग' दीनदयाल गुप्ता का हुआ निधन
डॉलर इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के 88 वर्षीय फाउंडर और मानद चेयरमैन दीनदयाल गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया। हरियाणा में जन्मे गुप्ता 1962 में कोलकाता चले गए जहां उन्होंने ग्राहकों की ज़रूरत के अनुरूप सिलाई मशीन से होज़री उत्पादों का निर्माण और बिक्री शुरू की। उन्होंने 1972 में डॉलर इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड शुरू की जिसका राजस्व ₹1,700 करोड़ से अधिक है।
read more at दिप्रिंट


