बीजेपी नेता के 120 किलो के बकरे को छत्तीसगढ़ में कार में उठा ले गए 2 लोग, मटन की दुकान पर बेचा
छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता सुरेश गुप्ता का 120-किलोग्राम का बकरा चुराने को लेकर दो लोग गिरफ्तार हुए हैं। आरोपी ₹18 लाख की कार में उसे उठाकर ले गए थे और पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए विशेष टीम बनाई थी। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपियों ने बकरे को ₹27,000 में मटन की दुकान पर बेच दिया था जहां उसे काट दिया गया।
read more at इंडिया टीवी


