गुजरात हाईकोर्ट ने राजकोट आग हादसे को लेकर राज्य सरकार को लगाई फटकार
गुजरात हाईकोर्ट ने राजकोट गेमिंग ज़ोन हादसे को लेकर गुजरात सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि बिना अनुमति के संचालित किए जा रहे 'टीआरपी गेम ज़ोन' के खिलाफ कार्रवाई न करने पर स्थानीय नगर निकाय के तत्कालीन प्रमुख को क्यों निलंबित नहीं किया गया। गौरतलब है, हादसे में कम-से-कम 27 लोगों की मौत हुई थी।
read more at भाषा


